Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बिन ब्याही युवती बनी मां, आरोपी ने घर से निकाला बाहर

Advertisement
Advertisement
Bokaro : पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के पुरूलिया की 25 वर्षीय युवती को लिव इन रिलेशनशिप में रखकर बच्चे पैदा करने के बाद आरोपी बीएसएल कर्मी युवक ने उसे घर से बाहर निकाल दिया. बेघर होने के बाद पीड़िता बच्चे के साथ मंगलवार शाम बोकारो महिला थाना पंहुची. उसकी शिकायत पर हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ निवासी 28 वर्षीय प्रदीप सोरेन को दुष्कर्म का आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया है. दुष्कर्म का आरोपी बीएसएल कर्मी है. इसे भी पढ़ें-बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-the-gift-of-indian-tradition-of-blackjack-game-competition-madhavlal-singh/">बोकारो:

लाठी खेल प्रतियोगिता भारतीय परंपरा की देन: माधवलाल सिंह

आरोपी के कई अन्य युवतियों से भी थे संबंध

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 2017 में आरोपी पीड़िता के संपर्क में युवक आया था. उस वक्त प्यार का झूठा वादा किया, नए नए सपने दिखाए. आरोपी के फरेब पर विश्वास कर पीड़िता जन्म देने वाले माता पिता के ममता का गला घोंट आरोपी के साथ आ गई. प्यार की झूठी बुनियाद पर दोनों एक दूसरे के पूरक बन गए. उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी. इस दौरान बच्चा भी पैदा हुआ. पीड़िता बिन व्याही माँ बन गई, जिसे सैवधानिक रूप से मां का अधिकार नही मिला. समय बीतने के साथ-साथ आरोपी का बड़बोलापन सामने आने लगा. पीड़िता को पता चला कि आरोपी के कई अन्य युवतियों से भी संबंध हैं. इस बात को जानने के बाद पीड़िता आरोपी पर लगातार शादी करने का दबाव बनाने लगी. जवाब से बाहर निकलने के लिए आरोपी ने बच्चे के साथ उसे ही घर से बाहर निकाल दिया. महिला पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है. इसे भी पढ़ें-सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-tribal-sengel-campaign-submitted-memorandum-to-bdo-in-the-name-of-president/">सोनुवा

: आदिवासी सेंगेल अभियान ने राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही