Search

 
 
 

बोकारो : यूपी के भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी का किया स्वागत

 
Bokaro : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के बस्ती से सांसद और भवन निर्माण समिति के पूर्वी क्षेत्र प्रभारी हरीश द्विवेदी के बोकारो आगमन पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेमोच्चो पुल पर उनका भव्य स्वागत किया. धनबाद से रांची जाने के क्रम बोकारो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोकारो विधायक बिरंची नारायण के नेतृत्व में स्वागत किया. बोकारो विधायक के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले. बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने गुलदस्ता देकर सांसद का स्वागत किया. सांसद ने धनबाद से रांची जाने के क्रम में बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग में बन रहे भाजपा जिला मुख्यालय की समीक्षा की. स्वागत करने वालों में दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, संजय त्यागी, महेन्द्र राय, धीरज कुमार, विनय किशोर, हरीश सिंह, पन्नालाल कांन्दू, मनोज ठाकुर, टिंकू तापड़िया, अनिल सिंह, सुजीत चक्रवर्ती, मन्तोष ठाकुर, राजीव मालाकार, सत्द्रयेन्द्र, प्रकाश प्रामाणिक, अविनाश झा, मनजीत सिंह, गोलू उपाध्याय, झन्तु दे, निमाई महथा, प्रकाश नायक, दीपक सिंह, मनजीत सिंह, संदीप टुन्ना शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-seminar-on-importance-of-mother-tongue-organized-at-shishu-vidya-mandir/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : शिशु विद्या मंदिर में मातृभाषा के महत्व पर संगोष्ठी आयोजित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही