Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : GGPS स्कूल में हंगामा, पुलिस के आने के बाद मामला हुआ शांत

Advertisement
Advertisement
Bokaro : गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल चास में जन्मतिथि सुधार करने के सवाल पर एक अभिभावक वाइस प्रिंसिपल से उलझ गया. मामले को देखते हुए स्कूल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी. बता दें की जयप्रकाश नामक एक अभिभावक नौवीं कक्षा के छात्र हिमांशु कुमार के जन्म तिथि में सुधार करवाने स्कूल पहुंचा था, जहां वाइस प्रिंसिपल सीपी सिंह ने अभिभावक को जन्मतिथि में सुधार नहीं होने की बात कही, जिसके बाद अभिभावक अपने आपको अधिकारी बताते हुए भड़क गया. इसके बाद दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी. कहासुनी के बाद मामला बढ़ गई और आसपास के लोग जमा होने लगे. अभिभावक स्कूल परिसर के बाहर जाकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे. इसे भी पढ़ें–लातेहार">https://lagatar.in/latehar-wife-commits-suicide-by-hanging-in-mutual-dispute/">लातेहार

: आपसी विवाद में पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया

हंगामा बढ़ते देख स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को फोन किया और फोन के बाद पीसीआर की गाड़ी पहुंची. इसके बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया. वॉइस प्रिंसिपल सीपी सिंह ने बताया कि जब अभिभावक स्कूल में आये तब वह प्रिंसिपल से मिलने की जिद पर अड़े हुए थे. इसके बाद स्कूल में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे मिलने के लिए भेजा. जहां आते ही अभिभावक जयप्रकाश भड़क गए, कहने लगे कि प्लास्टिक के चेयर में हमें बैठा रहे हो, यह ठीक नहीं है. इसके बाद चाय की मांग की और चाय भी मंगवाई गई, लेकिन उसने कहना शुरू किया की अतिथियों और अभिभावकों का सत्कार करने का तुम लोगों ने नहीं सीखा. इसके बाद स्थिति को देखते हुए पुलिस बुलाई गई. इसे भी पढ़ें–आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kaushiki-dance-is-the-great-medicine-for-physical-and-mental-diseases-gopal-burman/">आदित्यपुर

: शारीरिक एवं मानसिक रोगों की महा औषधि है कौशिकी नृत्य – गोपाल बर्मन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही