Search

 
 
 

बोकारो : वार्ड 32 की प्रत्याशी के पति के साथ झड़प में SDPO घायल, रामाशंकर सिंह हिरासत में

झारखंड नगर निकाय चुनाव के बीच बोकारो से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां वार्ड 32 की पार्षद प्रत्याशी के पति रामाशंकर सिंह और चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह की तीखी नोकझोंक हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई. इस झड़प में एसडीपीओ घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
 

Bokaro :  झारखंड नगर निकाय चुनाव के बीच बोकारो से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां वार्ड 32 की पार्षद प्रत्याशी के पति रामाशंकर सिंह और चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह की तीखी नोकझोंक हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई. इस झड़प में एसडीपीओ घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

 

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रत्याशी के पति रामाशंकर सिंह को हिरासत में ले लिया है. घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा. हालांकि प्रशासन की तत्परता से स्थिति को जल्द ही सामान्य कर लिया गया. 

 

जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई. देखते ही देखते बहस हिंसक झड़प में बदल गई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही