Search

 
 
 

बोकारो : रेलवे कर्मचारियों के लिए काफी लाभदायक है UPS- आद्रा डीआरएम

 
Bokaro : आद्रा रेल मंडल के डीआएएम सुमित नरूला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में स्वीकृत एकीकृत पेंशन योजना (UPS) रेलवे कर्मचारियों के लिए काफी लाभदायक है. डीआआरएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पेंशन स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कहा कि यह कर्मचारियों के मील का पत्थर साबित होगी. यूपीएस लागू करने के पीछे केंद्र सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के समय उनकी वित्तीय स्थिरता व भविष्य की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है. इस योजना के तहत न्यूनतम 25 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से पहले के 12 महीनों में प्राप्त औसत मूल वेतन का 50% निश्चित पेंशन के रूप में मिलेगा. 10 वर्षों की न्यूनतम सेवा अवधि के लिए आनुपातिक पेंशन मिलेगी. कर्मचारी के निधन के तुरंत बाद उनकी पेंशन का 60% पारिवारिक पेंशन के रूप में पत्नी को मिलेगी. न्यूनतम 10 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर 10000 रुपए प्रति माह न्यूनतम पेंशन मिलेगी. डीआरएम ने बताया कि यूपीएस में कर्मचारी का अंशदान नहीं बढ़ेगा, बल्कि सरकार ने अपना अशंदान 14% से बढ़ाकर 18.5% कर दिया है. इस योजना से करीब 23 लाख केंद्रीय कर्मचारी लाभान्वित होंगे. राज्य सरकारों के लिए भी पेंशन की वही संरचना होगी. यदि राज्य सरकारें भी इसे अपनाती हैं, तो इससे 90 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी लाभान्वित हो सकेंगे. प्रेसवार्ता में डीआरएम के अलावा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सीमा कुमारी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक टिका राम मीणा मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-announces-12-hour-bengal-bandh-on-august-28-sukant-majumdar-sits-on-strike/">भाजपा

ने 28 अगस्त को 12 घंटे के बंगाल बंद का ऐलान किया, धरने पर बैठे सुकांत मजूमदार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही