Search

 
 
 

बोकारो : नया मोड़ में 3 गैराज का ताला तोड़कर कीमती पार्ट्स व सामान की चोरी

 

हथियारों से लैस 7 की संख्या में आए चोरों ने घटना को दिया अंजाम

Bokaro : बोकारो शहर के नया मोड पेट्रोल पंप के पास 23 अगस्त बुधवार की रात चोरों ने तीन बंद गैराज का ताला तोड़कर कीमती सामान व पार्ट्स की चोरी कर ली. चोर सबसे पहले जायलाल शाह के गैराज का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और कई सामान समेट लिया. इसके बाद मुक्तेश्वर शर्मा व मो. शमीमुद्दीन के गैराज से कीमती पार्ट्स व लोहे के सामान लेकर निकल गए. इस दौरान गैराज में खड़े ट्रक के चालक लालू यादव को देख चोरों ने उसे तलवार सटाकर शोर नहीं मचाने की धमकी दी और आराम से चलते बने. उक्त ट्रक चालक ने बताया कि 7 की संख्या में चोर रात करीब एक बजे गैराज के पास पहुचे  थे. सभी हथियार से लैस थे. गैराज का ताला तोड़ने की आवाज सुनकर वह जग गया. इतने में एक युवक तलवार लेकर पहुंचा और उसकी छाती में सटाते हुए शोर नहीं मचाने की धमकी दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के रास्ते भाग निकले. घटना के बाद से इलाके के दुकानदारों में दहशत व्याप्त है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-outrage-meeting-in-a-new-twist-against-the-forest-conservation-amendment-act/">बोकारो

: वन संरक्षण संशोधन कानून के खिलाफ नया मोड़ में आक्रोश सभा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही