Search

 
 
 

बोकारो : रंगदारी नही देने पर घर में की तोड़फोड़ और फ़ायरिंग, दहशत में लोग

 
Bokaro : बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के तेतुलिया मौजा स्थित बारी कोऑपरेटिव के प्लॉट संख्या 943 पर बुधवार की रात हथियार से लैस अपराधियों ने ताबड़तोड़ फ़ायरिंग की. अपराधियों ने घर में घूसकर तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट भी मचाई. गोलीबारी की घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल कायम हो गया है. घटना सीसीटीवी में क़ैद हो गई है.

           रंगदारी ना देने पर हुई गोलीबारी

सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 बी के आवास संख्या 2194 निवासी रितेश कुमार सिंह ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि 3 जनवरी को जब वो सब्जी लेने बिरसा बासा बाजार के पास गए थे तो, वहां मनोज सिंह और मुकेश सिंह नामक 2 लोगों ने उन्हें रोक कर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी. दोनों अपराधियों ने कहा था कि यदि हमें रंगदारी नहीं देंगे तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. रितेश कुमार सिंह ने बताया कि नवनिर्मित प्लॉट संख्या 943 में घटना के वक्त वो वहां नहीं थे. अपराधियों ने मिलकर न केवल सामानों को नष्ट किया बल्कि वहां रखे गए 35 हज़ार रुपए, डीवीआर, सीसीटीवी कैमरे, एलईडी टीवी समेत अन्य सामान लूट कर ले गए.

         पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का आरोप

रितेश सिंह ने मामले में जलेश्वर साह, मनोज सिंह, मुकेश सिंह, प्रेम प्रकाश विद्यार्थी, हरे राम शर्मा समेत अन्य 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है. रितेश सिंह ने कहा कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसका फुटेज पुलिस के वरीय अधिकारियों को दे दिया गया है. उन्होंने पुलिस पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि देर रात को ही इन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन किसी के दबाव के कारण इन अपराधियों को छोड़ दिया गया है. उन्होंने कहा है कि जलेश्वर साह पर कई आपराधिक मामले पहले से भी दर्ज हैं. वहीं सेक्टर 12 थाना प्रभारी (प्रभार) जावेद इकबाल ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है. यह">https://lagatar.in/bermo-youth-dies-in-bike-accident-on-khetko-bridge/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : खेतको पुल पर बाइक दुर्घटना में युवक की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही