Search

 
 
 

बोकारो : बोकारो रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस

 
6 घण्टे 35 मिनट में रांची से पहुंचा देगी हावड़ा
Bokaro : बोकारोवासियों को जल्द ही वन्दे भारत की सौगात मिलने वाली है. बताया जाता है कि रांची से हावड़ा के बीच वन्दे भारत एक्सप्रेस बोकारो रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी. इस खबर जिले के लोगों में खुशी है. चास मेन रोड़ के रहने वाले उज्जल दे मोदक व संजय ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों लोग बोकारो से रांची व कोलकाता का सफर करते हैं, इस ट्रेन से सुविधा बढ़ेगी.

शुभारंभ की तारीख अभी नहीं हुई है तय

रांची से खुलने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस मुरी, बोकारो, धनबाद होते हुए हावड़ा तक जाएगी. फिर इसी तरह हावड़ा से भी यह ट्रेन इसी रुट से वापस आएगी. यह गाड़ी 6 घण्टे 35 मिनट में रांची से हावड़ा पहुंचा देगी. बताया जाता है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा. आद्रा मंडल के सीनियर डीसीएम विकास कुमार के अनुसार रांची-हावड़ा के बीच चलने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=704296&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : खासमहल-कोनार परियोजना में संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन 22 को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही