Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सरस्वती विद्या मंदिर में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन

Bokaro : बोकारो के सेक्टर-3 ए स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में भारतीय नववर्ष (वर्ष प्रतिपदा) का उत्सव का बुधवार को विधिवत मनाया गया. मुख्य अतिथि रामभरोसे गिरि के साथ विद्यालय के प्राचार्य रण सुमन सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य मृत्युंजय सहाय भी अतिथि के रूप में मंचासीन थे. कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वरिष्ठ आचार्या श्रीमती इंदु पांडेय ने कहा कि आज से भारतीय नव वर्ष यानी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से विक्रम संवत 2080 प्रारंभ हो गया. हिन्दू धर्म के मान्यताओं के अनुसार इसी दिन से ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना आरंभ की थी. उन्होंने वर्ष प्रतिपदा की महत्ता और प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका वरिष्ठ आचार्य मनोज कुमार पाठक ने निभाई. यह">https://lagatar.in/bokaro-education-is-the-basis-of-progress-of-human-life-kanojia/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : शिक्षा ही मानव जीवन की उन्नति का आधार : कनौजिया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही