Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : शहर में चारो तरफ़ वसंतोत्सव की धूम, होली मिलन में मिल रहे दिल से दिल

Bokaro : जैसे-जैसे फाल्गुन पूर्णिमा और होली के दिन करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे बोकारो जिले में चौतरफा वसंतोत्सव की धूम मचने लगी है. अलग-अलग संगठनों की ओर से होली मिलन समारोहों का आयोजन कर रंग-गुलाल व स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ आपस में खुशियां बांटी जा रही हैं. शनिवार को कर्ण गोष्ठी महिला ग्रुप बोकारो ने स्थानीय जगन्नाथ मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया. संगठन के बोकारो ग्रुप की अध्यक्षा पुष्पा रानी कर्ण के नेतृत्व में मैथिल कायस्थ महिलाओं ने स्थानीय जगन्नाथ मंदिर परिसर में होली मिलन का आनन्द उठाया.

      होली मिलन समारोह का सिलसिला पक़ड़ा ज़ोर

शनिवार को संस्कार भारती के कार्यकर्ता भी होली मिलन समारोह का आयोजन करेंगे. रात में बोकारो चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज बोकारो सेक्टर-2 स्थित जैन मिलन केन्द्र में होली मिलन का आयोजन करेगा. रविवार को सम्पूर्ण विप्र समाज की ओर से नगर के सिटी पार्क स्थित वसंत मेला मैदान में होली मिलन का वृहद कार्यक्रम प्रस्तावित है. इससे पहले शुक्रवार की रात रोटरी की ओर से रोटरी के चीराचास स्थित परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ. इसके पूर्व नगर के लकड़ाखंदा मध्य विद्यालय में समाजसेवी कुमार अमरदीप ने स्कूली बच्चों के बीच होली के उपहार भेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी. यह">https://lagatar.in/phusro-sarara-sung-in-city-council-phusro/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : नगर परिषद फुसरो में गाया गया सारारा.. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही