Bokaro : गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को वेदांता ईएसएल ने वॉकथॉन का आयोजन किया. ये वॉकथॉन बोकारो के नया मोड़ जिंजर ठिकाना से आरंभ होकर रेडियो टॉवर पर जाकर समाप्त हुआ. इसमें वेदांता ईएसएल के सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. डब्ल्यूटीडी और ईएसएल स्टील के सीईओ आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का आयोजन उत्साह के किया गया. उसी की विस्तारित कड़ी में यह आयोजन रखा गया. चास एसडीओ ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ईएसएल हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहता है. दौड़ का आयोजन सामाजिक जागरुकता को विस्तार देने के निमित किया गया. वॉकथॉन में संजय सिन्हा, मीनाक्षी समभरवाल, अनाघा जोशी, रौनक सोरेन आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
बोकारो : गांधी जयंती पर वेदांता ईएसएल ने किया वॉकथॉन का आयोजन
Last Updated: Oct 02, 2024 12:00 AM (IST)