Search

 
 
 

बोकारो : वाहन चक्का चोर गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार, 17 टायर बरामद

 
Bokaro : बोकारो जिला पुलिस ने जिले में सक्रिय चार पहिया वाहन चक्का चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. वहीं चोरी के 17 चक्का भी बरामद किए गए हैं. यह जानकारी बोकारो के एसपी पूज्य प्रकाश ने सोमवार को प्रेसवार्ता में दी. एसपी ने बताया कि सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित कर छापामारी की गई. इस दौरान टायर चोरी की 9 घटनाओं में लिप्त 5 लोगों को पकड़ा गया. इनमें से चार बोकारो के हैं, जबकि पांचवां धनबाद की कार ब्यूटी नामक दुकान का मालिक है. गिरफ्तार आरोपियों में सेक्टर 9 निवासी कुमार आयुष, आनंद कुमार, 9 सी स्ट्रीट 20 निवासी विवेक कुमार, स्ट्रीट 29 के बगल में झोपड़ी में रहनेवाला तेजप्रताप सिंह और चोरी का माल खरीद-बिक्री करने वाला धनबाद के मटकुरिया, निवासी जसवीर सिंह शामिल है. एसपी पूज्य प्रकाश ने हरला थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि हरला थाना क्षेत्र से तीन, सेक्टर 6 थाना क्षेत्र से दो, सेक्टर 4 थाना क्षेत्र से चार व बीएससिटी थाना वाहनों के चक्का चोरी के 9 मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर सेक्टर 9 डी स्ट्रीट 34 के क्वार्टर 260 के गैरेज से 13 टायर व 4 एलॉय व्हील सहित जैक, रिंच आदि  बरामद किए गए हैं. चोरी की सामग्री ढोने में इस्तेमाल की जा रही ब्रेजा कार (जेएच 09 एडब्लू 5616) को भी बरामद किया है. एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में शामिल पांच इंस्पेक्टर व चार सहायक इंस्पेक्टर सहित जवानों को पुरस्कृत किया जायेगा. टीम में सिटी डीएसपी आलोक रंजन, हरला थाना इंस्पेक्टर अनिल कच्छप, बीएसईबी थाना इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, बालीडीह थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार, सहायक इंस्पेक्टर संजय कुमार राय, धनंजय कुमार, नंदकिशोर सिंह, प्रभात कुमार, अजय प्रसाद, निर्मल कुमार यादव, सुरेश रविदास, श्रीनिवास शर्मा, आरक्षी नरेश मंडल, रविंद्र कुमार सिंह, मुनसर अहमद, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-10-day-yoga-camp-started-at-dav-school-barora/">धनबाद

: डीएवी स्कूल बरोरा में 10 दिवसीय योग शिविर शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही