Search

बोकारो : गोमिया से झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद की जीत पर निकला विजय जुलूस

Kasmar (Bokaro) : गोमिया विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद की ऐतिहासिक जीत की खुशी में रविवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने कसमार प्रखंड के खैराचातर में विजय जुलूस निकाला. विजय जुलूस गांधी रोड स्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय से शुरू होकर खैराचातर के मेन रोड, पुरुलिया रोडटोले-मोहल्ले का भ्रमण करते हुए बाजारटांड़ पहुंचा. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि यह योगेंद्र प्रसाद के प्रति जनता के भरोसे की जीत है. पूर्ण विश्वास है कि योगेंद्र प्रसाद जन-आकांक्षाओं पर खरा उतरने में पीछे नहीं हटेंगे.

उन्हाेंने कहा कि पिछले पांच साल में तत्कालीन विधायक डॉ लंबोदर महतो ने क्षेत्र की जनता का भरोसा खो दिया. यही कारण है कि बदलाव की लहर चल रही थी. विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की तथा एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, गुणानंद महतो, प्रखंड सचिव सोहेल अंसारी, सिंहपुर पंसस विनोद महतो, टांगटोना पंसस प्रिया देवी, शेरे आलम, तनवीर आलम, नवीन कुमार जायसवाल, मिथलेश जायसवाल, कुलदीप करमाली, संजय महतो, छत्रु महतो, नित्यानंद महतो, विक्रम सिंह, राकेश साव, जितेंद्र पाहन, मनोज सिंह, खगेंद्र महतो, राजाराम महतो, लालदेव महतो, बबलू अंसारी, सुभाष चंद्र ठाकुर, मिथिलेश तिवारी, राजेश टुडू, रामदास टुडू, कैलाश टुडु, भूपेंद्र, राहुल, बसंती देवी, वीणा देवी आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-state-sub-junior-wushu-competition-concluded/">झारखंड

राज्य सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता संपन्न, रांची ओवरऑल चैंपियन

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp