Search

 
 
 

बोकारो : आंगनबाड़ी केंद्रों में जन्म-मृत्यु निबंधन प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी

 
बाल विकास परियोजना अधिकारी करेंगी निगरानी
Bokaro :  जिले के सभी 2256 आंगनबाड़ी केंद्रों में जन्म व मृत्यु का निबंधन किया जाएगा। निबंधन की सारी प्रक्रिया का वीडियो क्लिप बनेगा. इसकी कॉपी बीडीओ व सीडीपीओ को दी जाएगी. मालूम हो कि 14 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए आंगनबाड़ी से बच्चों की सूची मांगी गई है. बताया जाता है कि लगभग 12 हजार बच्चे ऐसे हैं, जिनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन सका. बताते चलें कि जागरूकता के अभाव में लोग बच्चे के जन्म व किसी परिजन की मौत होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में कोताही बरतते हैं, जबकि ये दोनों दस्तावेज पूरे परिवार के लिए अहम माना जाता है. यही कारण है कि सरकार एक माह का विशेष अभियान चला रही है, जिसमें जन्म-मृत्यु का निवंधन किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=704323&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : बोकारो रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही