alt="" width="300" height="164" /> समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि व परिषद के पदाधिकारी[/caption] सांस्कृतिक कार्यक्रम में परिषद् के प्रेस सचिव व प्रसिद्ध गायक अरुण पाठक ने अपन मिथिला के गाथा सुनु..., मिथिला महिला समिति की सदस्याओं ने विद्यापति गीत, अविनाश कुमार झा, उमेश कुमार झा, शारदा झा, गौरी झा, रूपा झा आदि ने मैथिली भक्ति, श्रृंगार व विद्यापति रचित गीतों की सुंदर प्रस्तुति से सबको आनंदित किया. इस दौरान अनिमेष झा व अनिल झा ने भी गीत गाए. मुख्य अतिथि बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य) वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने सामाजिक व संस्कृति के क्षेत्र में परिषद् के कार्यों व गतिविधियों की सराहना करते हुए महाकवि विद्यापति की स्मृति में इस आयोजन को महत्वपूर्ण बताया. महाकवि विद्यापति को मिथिला ही नहीं, पूरे देश की महान विभूति बताया और परिषद् के इस सांस्कृतिक अनुष्ठान की सराहना की. अतिथियों को मिथिला पेंटिंग व पाग-डोपटा भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अतिथियों ने वरिष्ठ साहित्यकार विजय शंकर मल्लिक की मैथिल कहानियों का संग्रह ‘कुल श्री’ व हिंदी पुस्तक ‘कैथी कोर्स बुक’ (कैथी लिपि) का विमोचन किया. उद्घाटन सत्र का संचालन परिषद् के सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्देशक शंभु झा व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने किया. यह">https://lagatar.in/bermo-bridge-over-konar-river-damaged-ccls-transport-stalled/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : कोनार नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त, सीसीएल की ट्रांसपोर्टिंग ठप्प [wpse_comments_template]

Leave a Comment