Search

 
 
 

बोकारो : एससी-एसटी पर अत्याचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

 
Bokaro : सेल के एससी–एसटी इमप्लाइज फेडरेशन, बोकारो यूनिट ने शम्भु कुमार अध्यक्ष के नेतृत्व में दुमका के नाबालिग आदिवासी लड़की को पेड़ से लटका कर मरने एवं रांची में दिव्यांग सुनीता खाखा आदिवासी लड़की को बंधक बना कर अमानवीय व्यवहार करने के विरुद्ध अंबेडकर पार्क, नगर सेवा भवन के समीप विरोध प्रदर्शन किया. शम्भु कुमार ने कहा कि राज्य के दुमका जिले के विश्वविद्यालय थाना के श्रीअमड़ा से पुलिस को नाबालिग आदिवासी लड़की का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला. अरमान अंसारी नाम के युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और उसे गर्भवती कर दिया, जब लड़की ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो एक साजिश के तहत युवती की हत्या कर दी गयी. इधर रांची की भाजपा नेत्री सीमा पात्रा द्वारा अपने घर में काम करने वाली दिव्यांग आदिवासी लड़की को बेरहमी से पीटने, गर्म लोहे से दागने और मुंह से मल-मूत्र साफ करवाने का आरोप है. अधिक गुस्सा आने पर सुनीता को गरम चिमटे से दाग दिया जाता था. पिटाई के कारण उसके कई दाँत भी टूट गए हैं. दिव्यांग युवती विगत आठ साल से सीमा पात्रा के घर में काम कर रही थी और पिछले दो सालों से उसे बंधक बना लिया गया था और उसके शरीर पर कई जख्म हैं. सुनीता को अभी रिम्स में भर्ती करवाया गया है. एससी–एसटी फेडरेशन ने घटनाओ की निसपक्ष जांच एवं दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है. इस अवसर पर पंकज दास, ललित उराव, सिद्धार्थ सुमन, दिनेश मांझी, करतार सामंत,  शिवबहादुर राम, कोको मांझी, दिलीप कुमार, माणिक राम मुंडा, लक्ष्मण छोरा, सुकोमल कुमार, मृत्युंजय दास, संजय दास मुकेश कुमार पासवान, रतिराम मांझी, दुर्गा मुर्मू, लॉबिंन मांझी, ओमप्रकाश एबं अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें–चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-money-radha-ashtami-with-pomp-in-rasamancha-and-kamarigoda-radha-govind-temple/">चाकुलिया

: रासमंच और कमारीगोड़ा राधा गोविंद मंदिर में धूमधाम से मनी राधा अष्टमी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही