Search

 
 
 

बोकारो : डेंगू रोधी दिवस पर ग्राम गोष्ठी का आयोजन

 
ग्रामीणों को दी डेंगू सहित बरसाती बीमारियों से बचाव की जानकारी
Kasmar (Bokaro) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार के स्वास्थ्य उपकेन्द्र दांतू में 17 जुलाई को डेंगू रोधी दिवस के अवसर ग्राम गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कसमार सीएचसी के एमटीएस शैलेश कुमार ठाकुर ने लोगों को डेंगू बीमारी की पहचान, लक्षण, बचाव आदि के विषय में बताया. अपने आस-पास के स्थान को साफ-सुथरा रखने और मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी. साथ ही सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाने की भी अपील की. इसके साथ ही बरसाती बीमारियों के विषय में भी जानकारी दी गई. कार्यक्रम में एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन, प्रवीर कुमार मल्लिक, अविनाश कुमार, स्वास्थ्य सेवक पशुपति नायक समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-single-use-plastic-dangerous-for-the-environment-avoid-use-bdo/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरनाक, उपयोग से बचें- बीडीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही