Search

बोकारो : विश्व हिंदू परिषद निकालेगी शौर्य जागरण रथ यात्रा

8 अक्टूबर को रांची के जगन्नाथ मैदान में होगी विराट धर्मसभा
Bokaro : सेक्टर 1 स्थित राम मंदिर परिसर में आगामी शौर्य रथ यात्रा को लेकर विश्व हिंदू परिषद बैठक 26 सितंबर को हुई. जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शौर्य रथ 6 अक्टूबर को बोकारो में प्रवेश करेगी. इसका स्वागत चास के भूतनाथ मंदिर में किया जाएगा. यहां से रथ जोधाडीह मोड़ के रास्ते चेकपोस्ट होते हुए राम मंदिर जाकर रुकेगी. यहां से रथ 7 अक्टूबर को सेक्टर 12 होते हुए सिजुआ पहुंचेगी, जहां विराट धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा. जिलामंत्री संजीव कुमार ने बताया 8 अक्टूबर को धुर्वा रांची के जगन्नाथ मैदान में एक विराट धर्मसभा का आयोजन होगा. इसमें प्रदेशभर से लगभग 1लाख रामभक्त पहुंचेंगे. बोकारो जिले से करीब 5 हजार की संख्या में रामभक्त धर्मसभा में जाएंगे. बैठक में विभाग सह मंत्री राजेश दुबे, जिला से प्रशांत द्विवेदी, दिलीप कुमार, सितेश आजाद, राहुल मोदी, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-meri-mitti-mera-desh-program-organized-in-madhukarpur/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : मधुकरपुर में मेरी मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//