Search

 
 
 

बोकारो : स्वंयसेवी संस्था “मृणालिका” ने चलाया डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान

 
Bokaro : स्वंयसेवी संस्था "मृणालिका सपनों की उड़ान" ने अमडीहा गांव में डेंगू-मलेरिया के खिलाफ सशक्त अभियान चलाया. संरक्षक ए. एस. गंगवार ने बताया कि जिस तेजी से डेंगू का प्रकोप बोकारो जिले में बढ़ रहा है उसमें आवश्यकता है कि इसके उन्मूलन के लिए लोगों में जागरूकता लायी जाए और एक सशक्त अभियान चलाकर इसके खात्मे का प्रयास किया जाए ताकि जान - माल का नुकसान ना हो. संस्थापक सदस्य किशु सिंह व सचिव करूणा सिंह ने बताया कि एक मुहिम के तहत मृणालिका की महिलाओं ने अमडीहा गांव में ग्रामीणों को बचाव के तरीकों की जानकारी मुहैया करायी. इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि पूरे गांव में ब्लीचिंग पाऊडर का छिड़काव कराया गया और दो सौ ग्रामीणों के बीच एक लीटर फिनाइल वाले बोतल का वितरण किया गया. इस अवसर पर सीटीसी कम्पनी के डायरेक्टर समरेश सिंह ने बतौर अतिथि संस्था के क्रियाकलापों की बेहद प्रशंसा की और भविष्य में और भी सहायता की पेशकश की. फिनाइल का वितरण इनके सहयोग से ही किया गया. इस अवसर पर उपस्थित बच्चों और महिलाओं के बीच बिस्किट और पेय पदार्थ का वितरण सुधा पाण्डेय के सौजन्य से किया गया. वरीय सदस्या किरण मिश्रा व अमिता झा ने खासकर महिलाओं को स्वच्छता के खास टिप्स दिए. इस अवसर पर ग्राम प्रधान कंचन रजक, वरीय सदस्या किरण मिश्रा, अमिता झा, नीलम दास, रीतूकला सिंह, मनोरमा सिंह, माधुरी सिंह, शोभा ओझा सहित काफी महिलायें उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें–धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-rice-of-pds-shops-is-not-plastic-it-is-nutritious-frt-adm/">धनबाद:

पीडीएस दुकानों का चावल प्लास्टिक नहीं, पौष्टिक एफआरटी है: एडीएम [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही