Bokaro : लोकसभा चुनाव में बोकारो जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कोषांग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है. इसके तहत मंगलवार को जिले के दर्जनों सरकारी कार्यालयों, निजी कंपनियों, संस्थानों में वोटर एवरनेस फोरम की बैठक कर कर्मियों को 25 मई को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया. इसके साथ ही वैसे अधिकारी व कर्मचारी जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उन्हें नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 भरकर अपने क्षेत्र के बीएलओ के पास जमा करने को कहा गया. ऑनलाइन माध्यम से वोटर हेल्पलाइन एप व वोटर सर्विस पोर्टल पर जाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की भी जानकारी दी गई. कंपनियों व कार्यालयों में मतदाता जागरूकता संबंधित कार्यक्रम भी किए गए. स्वीप कोषांग के पदाधिकारियों ने कंपनियों के अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई. [wpse_comments_template]
बोकारो : कंपनियों, संस्थानों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
Last Updated: Apr 09, 2024 12:00 AM (IST)