Search

 
 
 

बोकारो: निगम चुनाव को लेकर मतदाता सूची विखंडन कार्य शुरू

 
Bokaro: चास नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने मतदाता सूची के विखंडन का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है. विखंडन का काम 7 अक्टूबर से शुरू हो गया है. इस दौरान मतदाता सूची का विखंडन 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा. सार्वजनिक अवकाश के दिन कार्य बंद रहेगा. यह अभियान लगातार 10 दिनों तक चलेगा. इसे भी पढ़ें– रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-inspected-evm-warehouse-at-morhabadi/">रांची

डीसी ने मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का दावा या आपत्ति है तो वह उक्त स्थल पर प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक को फार्म भरकर आपत्ति दर्ज करा सकता है. इसके लिए पर्यवेक्षकों की बहाली की गई है. आपत्ति फार्म जमा करने के बाद उन्हें पावती रसीद दी जाएगी. कहा कि गाइडलाइन के अनुसार यह अभियान शुरू किया गया है. इस दौरान दावा और आपत्तियों पर सुनवाई होगी. उसका निस्तारण भी किया जाएगा. इसे भी पढ़ें– रांची">https://lagatar.in/fireworks-in-ranchiravana-kumbhakarna-and-meghnad-burnt-amid-smoke-cm-said-this-is-a-symbol-of-victory-over-unrighteousness/">रांची

में आतिशबाजी के बीच धू-धू कर जले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद, सीएम बोले- यह अधर्म पर जीत का प्रतीक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही