Search

बोकारो : 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर मतदाता कर सकेंगे मतदान

Bokaro : बोकारो जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का चौथा चरण 27 मई को होना है. इसके तहत चास एवं चंदनकियारी दोनों प्रखंड में कल मतदान होगा. ऐसे में मतदाताओं को मतदान करने से पहले मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीक) प्रस्तुत करना है. यहि मतदाता किसी वजह से मतदान केंद्र में ईपीक प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं तो वे वैकल्पिक फोटो युक्त पहचान पत्र दिखाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं. (पढ़े,">https://lagatar.in/sc-considers-prostitution-as-a-profession-police-cannot-bother-issued-six-instructions-appeals-to-media/">पढ़े,

SC ने वेश्यावृत्ति को पेशा माना, पुलिस नहीं कर सकती परेशान, छह निर्देश जारी किये, मीडिया से की अपील )

वोटर कार्ड के अलावा अन्य 11 डॉक्यूमेंट्स भी होंगे मान्य

जिला निर्वाचण पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने गुरुवार को बताया कि मतदाता वोटर आईडी कार्ड के अलावा 11 अन्य वैकल्पिक डॉक्यूमेंट्स दिखाकर वोट दे सकते हैं. मतदाता पासपोर्ट, ड्राइविग लाइसेंस, राज्य या केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र का इस्तेमाल मतदान देने में कर सकते हैं. इसके अलावा मतदान केंद्रों में मतदाता बैंकों या डाकघरों द्वारा जारी की गयी फोटोयुक्त पासबुक, पेन कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) द्वारा जारी किये गये कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड और फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज दिखाकर वोट दे सकते हैं. इसे भी पढ़े : कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-polling-parties-leave-for-the-fourth-phase-of-panchayat-elections/">कोडरमा:

चौथे चरण के पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

आज सुबह मतदान कर्मी क्लस्टरों के लिए हुए रवाना

बता दें कि बोकारो इस्पात सीनियर विद्यालय सेक्टर-3 से आज सुबह चुनाव कर्मियों सुरक्षा के साथ क्लस्टरों के लिए रवाना किया गया . मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सभी मतदान केंद्रों में भारी संख्या मेंं पुलिस बल तैनात किये हैं. साथ ही मतदान केंद्र में मतदाताओं के लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ अतिरिक्त सुविधा की भी वयवस्था की गयी है. इसे भी पढ़े : ‘कभी">https://lagatar.in/shahnaz-gill-will-leave-the-film-kabhi-eid-kabhi-diwali-midway-because-of-this-decision-was-taken/">‘कभी

ईद कभी दीवाली’ फिल्म को बीच में ही छोड़ेगी शहनाज गिल! इस वजह से लिया फैसला

चौथे चरण में कुल 4,31,868 मतदाता करेंगे वोटिंग

मालूम हो कि बोकारो में चौथे चरण के मतदान में कुल 4 लाख 31 हजार 868 मतदाता वोटिंग करेंगे. इसमें पुरूष वोटरों की संख्या 225020, महिला वोटरों की संख्या 206841 और ट्रांसजेंडर वोटरों की संख्या 7 है. जानकारी के अनुसार, जिले में चौथे चरण के मतदान को लेकर कुल 128 आदर्श मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इसमें चास और चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र में कुल 45 आदर्श मतदान केंद्र शामिल हैं. चास प्रखंड में 35 और चंदनकियारी प्रखंड में 10 आदर्श मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इसे भी पढ़े : मोदी">https://lagatar.in/8-years-of-modi-government-completed-congress-said-bjp-completely-destroyed-the-country/">मोदी

सरकार के 8 साल पूरे, कांग्रेस ने कहा, भाजपा ने देश को पूरी तरह से तबाह कर दिया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//