Search

बोकारो : चास नगर निगम क्षेत्र में लीकेज से हो रही है पानी की बर्बादी

निगम क्षेत्र के 15 से अधिक वार्ड मोहल्लों में लीकेज ज़ारी
Bokaro : चास नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन लिकेज के कारण हजारों गैलन पानी बर्बाद होता है. जिसके कारण कई इलाकों में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. निगम क्षेत्र के बावउरी टोला, बेंदीटांड, स्वर्णकार मोहल्ला, पटेल नगर, कदमतल्ला, धर्मशाला मोड़, महावीर चौक, योदाधाडीह मोड़, चंदनक्यारी रोड, यदुवंश नगर, शिवशक्ति कॉलोनी, सोलागिडीह, गांधाजोड़, आईटीआई मोड़, प्रतापपुर साइड, कुशलबांधा, सांगजोरी सहित अन्य क्षेत्रों में मुख्य पाइप लाइन में लीकेज के कारण जलापूर्ति के दौरान पानी की बर्बादी होती है. साथ ही जलजमाव की स्थिति बनती है. [caption id="attachment_669973" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/LEAKAGE-300x196.jpg"

alt="" width="300" height="196" /> सप्लाई पाइप में लिकेज से बर्बाद होता पानी[/caption] मुख्य पाइप लाइन से सभी वार्डों में पहुंचे पाइपों में जलापूर्ति के दौरान 15 से अधिक वार्ड मोहल्लों में लीकेज की समस्या है. इसके अलावा बाउरी टोला, स्वर्णकार मोहल्ला में तो कहीं-कहीं जगह-जगह कचरों के बीच भी जलापूर्ति पाइप बिछी है. कई जगह पर सार्वजनिक नलों में भी लीकेज की समस्या है. इससे पानी का प्रेशर भी प्रभावित होता है, इसके बावजूद इन लीकेज की समस्याओं को लेकर निगम प्रशासन पूरी तरह मौन है.

                    क्या कहते हैं अधिकारी

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने कहा कि लीकेज की शिकायत मिली है. मेन लाइन सहित वार्ड मोहल्लों में लीकेज की शिकायत पर त्वरित मरम्मत होता है. यदि लीकेज की समस्या है तो जल्द ही उसे दुरुस्त कर लिया जाएगा. [caption id="attachment_669976" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ANIL-KUMAR-SINGH-NAGAR-AYUKT-300x251.jpg"

alt="" width="300" height="251" /> अनिल कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त[/caption] यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-help-fulfill-unfulfilled-dreams-of-late-education-minister-akhilesh/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : दिवंगत शिक्षा मंत्री के अधूरे सपनों को पूरा करने में करें सहयोग : अखिलेश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp