Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : मानव जनित खतरों के कारण जल की कमी : मेनका

Bokaro : जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल उत्सव अभियान व विश्व जल दिवस के अवसर पर बुधवार 22 मार्च को बोकारो समाहरणालय में जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डीपीएलआर सह-प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मेनका ने की. कार्यक्रम में पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता रामप्रवेश राम व शशि सिंह, डीईओ जगरनाथ लोहरा, यूनिसेफ से घनश्याम, सभी एसडीओ, डीपीएम अनीता केरकेट्टा सहित जिला स्तरीय परामर्शी उपस्थित हुए. इस दौरान सभी ने वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए जल संरक्षण की ज़रूरत पर जोर दिया. निदेशक मेनका ने कहा कि जल ही जीवन है. हालांकि बढ़ते औद्योगीकरण, अति-उपयोग और सभी प्राकृतिक स्रोतों के दोहन की वजह से मानव जीवन को पानी की कमी जैसी विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है. विश्व जल दिवस पानी के महत्व और लोगों को जागरुक करने के लिए ही मनाया जाता है. मानव जनित खतरों के कारण जल की कमी और प्रदूषण लोगों के जीवन और आजीविका को प्रभावित कर रहे हैं. वक्ताओं ने लोगों में जल संचय के प्रति जागरुकता चलाने की अपील की. कार्यक्र में पंचायतों के मुखिया, जलसहिया सहित क्षेत्र में बढ़िया काम करने वाले को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. यह">https://lagatar.in/bokaro-workshop-on-health-and-wellness-concluded-at-dps-chas/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : डीपीएस चास में स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर कार्यशाला संपन्न [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही