Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : गये थे हजारीबाग, ताला तोड़कर चार लाख के जेवर व अन्य सामान ले गये चोर

Advertisement
Advertisement
Bokaro : हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 11 डी आवास संख्या 2293 का ताला तोड़ कर लगभग चार लाख के जेवर समेत अन्य सामान की चोरी कर ली गई है. गृहस्वामी अजय कुमार 12 सितंबर को घर में ताला बंद कर अपने पैतृक गांव हजारीबाग के विष्णुगढ़ गए हुए थे. 17 सितंबर की रात आवास लौटे, तो दरबाजे का ताला टूटा हुआ था. बालकोनी की खिड़की के रड भी कबाड़ा हुआ था. पूरे घर का समान अस्त व्यस्त था. गोदरेज, अलमीरा, दीवान का लॉक टूटा हुआ था. सामान का जब मिलान किया गया, तो घर में रखा सोने का तीन जोड़ी कनबाली, दो लॉकेट, नाक का छह नथिया व वेसर, तीन जोड़ी पायल, एक किलो चांदी की हंसुली, सिक्का, बैटरी, इनवर्टर, 30 कीमती साड़ी, किचन सेट, कांसे का बर्तन व अन्य सामान गायब मिला. इसका अनुमानित मूल्य लगभग चार लाख रुपये बताया गया है.

गृहभेदन की प्राथमिकी दर्ज

गृहस्वामी की शिकायत पर हरला थाने की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. परंतु चोरी से संबंधित कोई ठोस सुराग मौके से नहीं मिल पाया है. इधर पुलिस ने रविवार को गृहस्वामी की लिखित शिकायत पर गृहभेदन की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-a-truck-laden-with-milk-overturned-the-clerk-died-the-driver-saved-his-life-by-jumping/">बोकारो

: दूध लदा ट्रक पलटा, खलासी की मौत, चालक ने कूदकर बचायी जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही