Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : ट्रेन से नीचे गिरे पति को बचाने कूद पड़ी पत्नी, दोनों की मौत

Bokaro : ट्रेन से गिरकर एक दंपती की मौत की मार्मिक घटना गुरुवार को सामने आई. दोनों मथुरा से तीर्थ कर लौट रहे थे. ट्रेन से पति नीचे गिर गया, तो उसे बचाने पत्नी कूद पड़ी. अंततः दोनों की मौत हो गई. घटना बोकारो जिले के तेलो और चंद्रपुरा स्टेशन के बीच घटी. कोटशिला (पुरुलिया) निवासी असीत कुमार (47) और उनकी पत्नी सोबरी कुमारी (44) बैद्यनाथ धाम इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिर गए थे. कोटशिला स्थित मतकुमा गांव के रहने वाले पति-पत्नी सुबह धनबाद रेलवे स्टेशन पर मथुरा से आने वाली ट्रेन से उतरे थे. उसके बाद कोटशिला जंक्शन की टिकट लेकर बैजनाथ धाम इंटरसिटी पर सवार हुए थे. इस बीच जब ट्रेन तेलो रेलवे स्टेशन क्रास करते हुए चंद्रपुरा की ओर से बढ़ रही थी कि अचानक असीम कुमार ट्रेन के गेट से नीचे गिर गए. उसे बचाने की कोशिश में पत्नी सोबरी कुमारी भी कूद गई. सोबरी की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल असीम कुमार ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. शाम 5 बजे तक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजे जाने पर परिजनों में आक्रोश दिखा. मौके पर पहुंचे बीएस सिटी थाना के सब इंस्पेक्टर शशि कुमार ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने का प्रयास किया. उसके बाद करीब 5 बजे अस्पताल प्रबंधन की ओर से एक एंबुलेंस मुहैया कराई गई, जहां से शव को बीजीएच के मर्चरी हाउस ले जाया गया. चंद्रपुरा जीआरपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया. परिजनों ने महिला के शव को भी बीजीएच के मर्चरी में रखवा दिया है. शुक्रवार को दोनों शव लेकर अपने गांव जाएंगे. परिजनों ने बताया कि कई लोगों की टीम में शामिल होकर दोनों पति-पत्नी मथुरा गए थे. लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया. हादसे के बाद ग्रुप के लोगों ने गांव में सूचना दी. गांव से काफी लोग सदर अस्पताल में पहुंचे थे. यह">https://lagatar.in/bermo-the-groom-kept-waiting-the-bride-kept-writing-the-exam/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : दूल्हा करता रहा इंतज़ार, दुल्हन लिखती रही इम्तिहान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही