Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : ऊपरघाट में जंगली हाथियों ने कई घरों को तोड़ा, मकई की फसल नष्ट

Advertisement
Advertisement

दो दिनों से इलाके में डेरा डाले हैं हाथी, लोग दहशत में

Bokaro Thermal : नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट इलाके में जंगली हाथियों के उत्पात से लोग दहशत में हैं. हाथियों ने दो दिनों से उत्पात मचा रखा है. वन विभाग की टीम बेबस दिख रहीं है. हाथियों के झुंड ने मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात में कई घरों को ध्वस्त कर दिया और खेतों में लगी फसलों को रौंद दिया. पोखरिया पंचायत के डेगागढ़ा-भेड़खुटवा निवासी चरक सिंह का घर तोड़कर अंदर रखा अनाज खा गए और खेत में लगी मकई की चट कर गए. नारायण सिंह के खेत में लगी मकई की फसल को भी तहस-नहस कर दिया. ग्रामीण दो दिन से रात में मशाल जलाकर पहरा दे रहे हैं.

झुंड में हैं 32 हाथी

बगोदर के इलाकों में उत्पात मचाने के बाद 32 हाथियों का झुंड ऊपरघाट इलाके में घुसा है. सोमवार की रात से हाथी पोखरिया पंचायत के सियारी जंगल में डेरा डाले हुए हैं. मंगलवार की रात वन विभाग की टीम ने हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन प्रयास विफल रहा. वनपाल अजीत मुर्मू ने बताया कि ग्रामीणों को हिदायत दी गयी है कि हाथियों को न छेडें. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-jainism-is-a-way-of-life-devesh-kumar/">गिरिडीह

: जैन धर्म एक जीवन पद्धति है- देवेश कुमार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही