Search

 
 
 

बोकारो : जरीडीह में जंगली हाथियों का उत्पात, गेहूं की फसल रौंदी

 
Bokaro : कसमार और सीमावर्ती जरीडीह प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा. 14 हाथियों के झुंड ने शनिवार की रात जरीडीह प्रखंड के भस्की गांव निवासी दुर्गा प्रसाद मांझी व रामकुमार मांझी के खेतों में लगी गेहूं की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया. दुर्गा मांझी ने बताया कि उसने तीन एकड़ में गेहूं की खेती की है. फसल लहलहा रही थी. इसी बीच हाथियों खेत में घुसकर फसल रौंद डाली. वन विभाग ने हाथी भगाओ दल भेजकर हाथियों को खदेड़ कर जंगल की ओर भगाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही