एक मंच पर आकर जोरदार आंदोलन की जरूरत : राजदेव
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा बोकारो जिला के प्रधान महासचिव राजदेव माहथा ने कहा कि अब झारखण्ड के अलग-अलग विभाजित अलग राज्य आन्दोलनकारियों के संगठनों को एक मंच पर आना होगा. जिस तरह से अलग राज्य के लिए आर्थिक नाकेबंदी की गई थी, उसी तरह से और एक उग्र आंदोलन करने की जरुरत है.चुनाव में पक्ष-विपक्ष के विधायकों को सिखाएंगे सबक : गोराईं
मोर्चा के जिला संयोजक हाबुलाल गोराईं ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पक्ष-विपक्ष के विधायकों को सबक सिखाने का काम आंदोलनकारी करेंगे. हमें मान-सम्मान, पहचान, प्रति माह-प्रति आंदोलनकारी को समान रूप से 30,000 रुपया पेंशन चाहिए. विधानसभा चुनाव-2024 में आन्दोलनकारियों और भूमि पुत्रों का शासन होगा. मौके पर जिला उपाध्यक्ष डोमन मिश्रा, मणिलाल मांझी, देवशरण मुर्मू, ठाकुर राम राम महतो, ललित नारायण, सहदेव महतो, भैरव महतो, गोपीनाथ मुर्मू, अब्दुल रब अख्तर, शिवनाथ मांझी, वीरेंद्र कुमार महतो, अनिल महतो, गणेश मुर्मू, चैतलाल मांझी, पार्वती देवी, उलेश्वरी हेम्ब्रम, शीला देवी, विनीता देवी, सारथी देवी, विनोश्वर मांझी, इसरार अहमद, फिरोज अहमद, राम कुमार टुडू, छोटलाल मांझी, धनंजय महतो, शनिचर महतो, राम सुन्दर बेसरा, लखु महली, सत्य नारायण हांसदा, विरसाय मुर्मू, विजय टुडू, प्रफुल्ल कुमार मंडल, योगेन्द्र रविदास सहित सैकड़ों की संख्या में आन्दोलनकारी बैठक में उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/bokaro-sms-new-department-of-bsl-created-a-new-record-by-casting-100-heats-in-a-single-sequence/">यहभी पढ़ें : बोकारो : बीएसएल के एसएमएस-न्यू विभाग ने सिंगल सिक्वेंस में 100 हीट कास्ट कर बनाया नया रिकॉर्ड [wpse_comments_template]

Leave a Comment