Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : चंदनकियारी के साबड़ा में निर्माण के साथ ही उखड़ रही सड़क की पिच, डीसी से जांच की मांग

Bokaro : चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत साबड़ा पंचायत में इन दिनों भ्रष्टाचार की सड़क बनाई जा रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि साबड़ा मोड़ से लेकर आसनबनी तिरंगा मोड़ तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही सड़क के निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है. 2.18 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही साढ़े पांच किलोमीटर की इस सड़क के निर्माण में गुणवत्ता को ताक पर रखा जा रहा है. पिचिंग के कार्य में सामग्रियों को जिस अनुपात में दिया जाना चाहिए था, वह नहीं दिया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में अत्यधिक डस्ट का उपयोग किया गया है. केमिकल कम मात्रा में दिया गया है. गरम पिच नहीं दी गई और मोटाई में भी काफी कमी बरती गई है. यही कारण है कि सड़क बनने के साथ-साथ उखड़ने भी लगी है.

            ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

ग्रामीण मनोज कुमार शर्मा, दिलीप शर्मा, अजीत शर्मा, मनबोध रजवार, गौतम शर्मा, भीम रजवार आदि ने जिले के डीसी को पत्र लिखकर सड़क की गुणवत्ता की जांच की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि आसपास की लगभग 50 गांव के लोगों की आवाजाही इस सड़क से जुड़ी है. इलेक्ट्रोस्टील जाने वाले सभी कर्मी इसी रास्ते से होकर आते-जाते हैं.

  अधीक्षण अभियंता बोले- ग्रामीणों ने जान बूझकर उखाड़ दी सड़क

ग्रामीणों  के दावे के उलट आरईओ विभाग के अधीक्षण अभियंता श्रवण कुमार ने ग्रामीणों पर ही सड़क को उखाड़ने का आरोप लगाया है. श्रवण कुमार का दावा है कि सड़क सही स्थिति में है. ग्रामीणों ने जान बूझकर उखाड़ दी है. सड़क की परत स्वतः ही उखड़ी हुआ नहीं लग रही है. अनियमितता की शिकायत पर शनिवार को मामले की जांच करने अधीक्षण अभियंता पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता बरती जा रही है. मोटाई भी सही है, परंतु कहीं-कहीं कमियां जरूर पाई गई हैं. इसके लिए संवेदक को सुधार करने का निर्देश दे दिया गया है. यह">https://lagatar.in/bokaro-like-ram-role-of-acharya-monk-in-terapanth-society/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : राम की तरह ही तेरापंथ समाज में आचार्य भिक्षु की भूमिका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही