Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से वाराणसी जाना हुआ आसान- बिरंची नारायण

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल के उद्घाटन को लेकर मंगलवार को बोकारो रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोकारो के भाजपा विधायक बिरंची नारायण मौजूद थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आयोजित समारोह में रांची- वाराणसी सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से दस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही करीब 85 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया. वहीं बोकारो रेलवे स्टेशन पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट दुकान का भी उद्घाटन हुआ. दुकान का संचालन बबीता सिंह नामक महिला करेंगी.  बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने शिलापट्ट का फीता खींचकर वंदे भारत ट्रेन के बोकारो स्टेशन पर ठहराव का उद्घाटन किया. कहा कि रांची से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने से वाराणसी तक की यात्रा में सहूलियत होगी. रांची से यह ट्रेन महज दो घंटे में बोकारो पहुंचेगी. वहीं, बोकारो से कोडरमा डेढ़ घंटे में सफर तय करेगी. यह ट्रेन रांची से वाराणसी तक का सफर 6 घंटे 50 मिनट में तय करेगी. इस ट्रेन के परिचालन से बोकारो वासियों को बहुत लाभ मिलेगा. यह भी पढ़ें : केंद्रीय">https://lagatar.in/union-minister-of-state-sadhvi-niranjan-jyoti-will-now-come-to-giridih-on-14th/">केंद्रीय

राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति अब 14 को आएंगी गिरिडीह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही