Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : महिला ने स्कूल के प्राचार्य पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Advertisement
Advertisement
Bokaro : पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के गवालाडीह गांव की एक महिला ने निर्माणाधीन स्कूल क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता के खिलाफ थाना में छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस को दिए गए आवेदन पत्र में कहा है कि प्राचार्य उनके गवालाडीह घर आया, जहां उन्होंने स्कूल की बगल वाली जमीन बिक्री करने को कहा. जब महिला तैयार नहीं हुई तो वह चले गए. लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने फिर दो लोगों को उनके आवास भेजकर पीड़िता को स्कूल के समीप उसकी जमीन पर बुलाया, जहां उन्होंने महिला के कंधे पर हाथ रखकर बातचीत शुरू की. महिला के विरोध के बाद उन्होंने सॉरी बोला. फिर बातचीत करते हुए हाथ पकड़कर उन्हें कहा कि जो पैसा मांगना है, मांगिये लेकिन जमीन दीजिए. इसपर महिला को उनकी नीयत पर शक हुआ तथा वह भाग खड़ी हुई. महिला ने दूसरे दिन घटना की सूचना पुलिस को लिखित रूप से दी है. पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुशंधान शुरू कर दिया है. दारोगा मोहम्मद शमीम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस जांच कर रही है, जबकि इस मामले में आरोपी अनिल कुमार गुप्ता ने अपना पक्ष रखने से इंकार कर दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-theft-in-three-shops-of-bank-more/">धनबाद

: बैंक मोड़ की तीन दुकानाओं में चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही