Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या

Bokaro : चास मुफस्सिल थाना इलाके के कालापत्थर पंचायत के गोमदीडीह गांव निवासी चंपा देवी (45) ने टीटी रेलवे लाइन पर मंगलवार की रात ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. यह घटना चास रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर घटी. वह बीते कई दिनों से मानसिक तनाव में थी. बताया जाता है कि दो दिन पहले महिला चास अपने दोनों हाथों के नस को काटकर मुफस्सिल थाना पहुंच गई थी. महिला का आरोप था कि बाघमारा इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने प्रेमजाल में फंसाकर उसे बर्बाद कर दिया है. उसका आरोप सुनने के बाद पुलिस ने महिला को चास महिला थाना भेजा था. मंगलवार की रात को चास महिला थाना में उसके मामले में बातचीत चल रही थी, इसी बीच अचानक थाना से निकल गई. लेकिन, किसी भी थाना में महिला ने लिखित शिकायत नहीं की थी. मामले को लेकर महिला का पूरा परिवार परेशान हो गया था. थाना में घरवालों ने काफी समझाया भी था, लेकिन वह अपनी बातों पर अडिग थी. बुधवार की सुबह महिला का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली, तो पुलिस ने शव की पहचान करते हुए उसके परिजनों को सूचित किया. शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए चास अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. चास मुफस्सिल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतका का पति खिरोधर नापित बीते दो वर्षो से बीमार है. वह अपने घर में ही रहता है. उनके चार बच्चे है, जिसमें दो बेटियां है. शव को पोस्टामार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है. परिजनों के बयान का इंजतार है, उसके बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. वहीं घटना की खबर मिलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. यह">https://lagatar.in/bokaro-girl-hanged-herself-with-a-dupatta-in-the-bathroom/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : बाथरूम में दुपट्टे से फांसी लगाकर युवती ने दी जान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही