Search

 
 
 

बोकारो: महिला ने किचेन में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 
Bokaro: जिले के सिटी थाना क्षेत्र के स्थित जोशी कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 191 में आत्महत्या कर ली. टिंकू कुमार जोशी की 19 वर्षीय पत्नी ने घर के किचेन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मृतका मानसिक रूप से परेशान थी. घटना तकरीबन 8 बजे दिन की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें- CBI">https://lagatar.in/cbi-court-said-ishrat-jahan-terrorist-of-lashkar-acquitted-officers-of-crime-branch/43865/">CBI

कोर्ट ने इशरत जहां को लश्कर की आतंकी माना, क्राइम ब्रांच के अफसरों को बरी किया

पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुटी 

हालांकि परिजनों ने घटना के सम्बंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा. महिला की हाल ही में शादी हुई थी.  आस-पास के लोगों के मुताबिक घटना की वजह आपसी कलह है, लेकिन पुलिस व परिजनों ने इससे इंकार कर दिया है. इसे भी पढ़ें- पैन">https://lagatar.in/last-chance-to-link-pan-card-with-aadhaar-otherwise-there-may-be-problems-in-tax-filing/43875/">पैन

कार्ड को आधार से लिंक करने का आखिरी मौका, नहीं तो टैक्स फाइलिंग में हो सकती है परेशानी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही