Search

 
 
 

बोकारो : सदर अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

 

डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, सीएस बोले- टीम करेगी जांच

Bokaro : बोकारो के दुंदीबाद खटाल इलाके में रहने वाले गोलू राय की गर्भवती पत्नी राबड़ी देवी (27) की 15 सितंबर को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया. बीएस सिटी थाना पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया. परिजन राम भवन ने बताया कि राबड़ी देवी को प्रसव पीड़ा के बाद 14 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. तब डॉक्टरों ने उसे काफी स्वस्थ बताते हुए नॉर्मल डिलीवरी कराने की बात कही थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह डॉक्टर ने जरूरी बताते हुए मरीज का ऑपरेशन कर दिया. उसके बाद से मरीज की स्थिति बिगड़ती चली गई और दोपहर में उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद कोई भी डॉक्टर मरीज को देखने तक नहीं आया. वह घंटों दर्द से तड़पती रही. बाद में आनन-फानन में उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई. इस संबंध में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि मरीज की मौत की सूचना मिली है. तीन सदस्यीय टीम गठित कर पूरे मामले की जांच की जाएगी. जांच में लापरवाही उजागर होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-meri-mati-mera-desh-program-organized-in-ward-22-of-phusro/">बेरमो

: फुसरो के वार्ड 22 में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही