Search

 
 
 

बोकारो : ऊपरघाट में सर्पदंश से महिला की मौत

 

पीड़ित परिवार से मिलीं मंत्री बेबी देवी, दिया आर्थिक सहयोग

Bokaro Thermal : नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित डेगागढ़ा-करमटांड गांव में सर्पदंश से एक आदिवासी महिला की मौत हो गई. घटना 13 सितंबर बुधवार रात की है. गांव के सुखलाल मुर्मू की पत्नी बबीता देवी घर में सोई हुई थी. रात करीब डेढ़ बजे विषैले सांप ने उसे डंस लिया. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पति सुखलाल मुर्मू ने बताया कि सांप के काटने के बाद बबीता जोर से चिल्लाई. आवाज सुन कर उसकी नींद टूट गई और देखा कि करैत सांप ने बबीता की गर्दन में काट लिया है. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दी. घटना की सूचना मिलने पर सूबे की मंत्री और स्थानीय विधायक बेबी देवी करमटांड़ पहुंची और पीडित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया. उन्हें आर्थिक सहयोग भी दिया. मंत्री के साथ झामुमो नेता अध्योया प्रसाद महतो, मुखिया बंसती देवी, मुखिया प्रतिनिधि शनिचर गंझू सहित कई लोग थे. इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया है. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-the-vehicle-of-the-criminals-who-were-taking-away-the-atm-collided-with-a-truck-the-criminals-ran-away/">जामताड़ा

: एटीएम उखाड़कर ले जा रहे अपराधियों का वाहन ट्रक से टकराया, भागे बदमाश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही