Search

 
 
 

बोकारो : महिला ने पड़ोसी महिला को चाकू से जख्मी किया

 
Bokaro : हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ बी में एक महिला ने मैदान में बैठी महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी महिला सेक्टर नौ बी स्ट्रीट 13 आवास संख्या 555 निवासी मालती देवी की शिकायत पर सोमवार को हमले की प्राथमिकी दर्ज़ की गई. जख्मी महिला मालती देवी का कहना है कि वह धूप में बैठी थी. अचानक रेनू सिंह ने आकर पीछे से चाकू से हमला कर दिया. बचते-बचते चाकू से उसके गाल में जख्म बन गया. फिर आसपास की महिला बचाव में आई. बावजूद उसने बाल पकड़कर घसीटते हुए उसे बेरहमी से पीटा. जब वह बचने के लिए घर में भागी तो घर में भी पहुंच गई. पति बचाव में आए, तो उन पर भी चाकू से हमला कर दिया. किसी प्रकार जान बचाकर वह हरला थाने पहुंची. जहां प्राथमिकी दर्ज कर जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. यह">https://lagatar.in/bokaro-female-witness-in-assault-case-abducted-from-balidih/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : मारपीट मामले की महिला गवाह का बालीडीह से अपहरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही