Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : उड़ीसा के कीरिबुरू से बोकारो स्टील प्लांट पहुंचा महिला का शव

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट के अंदर डंपिंग यार्ड के पास एक महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. शव रात्रि करीब 1.30 बजे मिला. ये शव उड़ीसा के कीरिबुरू रेलवे स्टेशन से मालवाहक डिब्बे जिसमें आयरन फाइन्स लदे थे, उससे पहुंचा. आयरन फाइन्स लौह युक्त मिट्टी है, जिससे लोहे बनाए जाते है. शव के बारे में उस वक्त पता चला जब आयरन फाइन्स को डंपिंग यार्ड में डंप किया जा रहा था. महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है. आनन-फानन में इसकी सूचना माराफारी पुलिस को दी गई. माराफारी पुलिस ने प्लांट के अंदर जाकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. माराफारी थाना के इंस्पेक्टर उज्जवल शाह ने बताया कि महिला के गर्दन पर निशान है. शव को देखने से लग रहा है कि यह हत्या का मामला हो सकता है. महिला की फोटो किरीबुरू पुलिस को भेज दी गई है. माराफारी पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा बोकारो में अज्ञात शव बरामद का यह पहला मामला नहीं है. इससे पूर्व चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिला था. हाल ही में एक महिला का कटा हुआ शव सेक्टर-12 थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था. अज्ञात शव कहां से आया और किसका है, उसके परिजन कौन है, हत्या का मामला है या आत्महत्या का पुलिस को ये सुलझाने में सफलता नहीं मिली है? यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=212704&action=edit">बोकारो

: 50 वर्षीय अधेड़ ने डैम से लगाई छलांग, मौत  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही