Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारोः लावारिश कुत्तों के भोजन और दवाई का खर्च उठाती हैं महिला अधिवक्ता

Bokaro: बोकारो की एक ऐसी महिला अधिवक्ता जिनका लावारिश कुत्तों के प्रति प्रेम लोगों के बीच चर्चित है. हम बात कर रहे हैं प्रिती कुमारी की जो पेशे से अधिवक्ता हैं और पिछले 20 वर्षों से लावारिश कुत्तों के भोजन और दवाई में अपनी कमाई का 50 प्रतिशत राशि खर्च कर देती हैं.यदि को कोई कुत्ता सड़क हादसे में घायल हो जाता है तो वो उसका इलाज कराती हैं साथ ही उसे घर ले जाकर उसकी देखभाल करती हैं.प्रीति बोकारो सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं. इन कुत्तों की जनसंख्या ना बढ़े और सड़क हादसों में इनके बच्चों की मौत ना हो उसके लिए महिला अधिवक्ता गर्भनिरोधक दवाइयां भी खिलाने का काम करती हैं. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-deep-freezer-given-to-keep-the-maiyat-in-badi-masjid-and-madina-masjid/">रांची

: बड़ी मस्जिद और मदीना मस्जिद में मैयत रखने के लिए दिया गया डीप फ्रीजर
[caption id="attachment_453448" align="aligncenter" width="1080"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/1-63.jpg"

alt="" width="1080" height="585" /> कुत्तों को खिलाती प्रीति कुमारी[/caption] महिला अधिवक्ता का कहना है कि उन्हें इन कुत्तों को खिला कर काफी संतुष्टि मिलती है. वह कहती हैं कि यह सभी हमारे बच्चे के समान हैं और आधी जिंदगी हमने इनकी सेवा की है. महिला अधिवक्ता की गाड़ी जैसे ही कोर्ट पहुंचती है सभी कुत्ते उनके पास आकर खड़े हो जाते हैं और वह उन्हें खाना खिलाती रहती है. अधिवक्ता प्रीति कुमारी प्रतिदिन जब कोर्ट आती हैं तो वह वहां रहने वाले आवारा कुत्तों के लिए बिस्किट सहित अन्य खाने का सामान लेकर आती है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-road-of-sanvregi-colony-at-a-cost-of-rs-2-crore-33-lakh-mp-mla-laid-the-foundation-stone/">रांची

: 1 करोड़ 33 लाख की लागत से संवरेगी कॉलोनी की सड़क, सांसद-विधायक ने किया शिलान्यास
जैसे ही प्रीति के आने का आभास इन कुत्तों को होता है. सभी कुत्ते उसके पास पहुंच जाते हैं और अगल-बगल मंडराने लगते हैं. इस दौरान प्रीति की बातों को भी गौर से सुनते भी हैं. प्रीति जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य भी हैं. उन्होंने समाज सेवा के लिए शादी तक नहीं की है. वह इनकी सेवा को ही अपनी जिंदगी मानती हैं. उनका कहना है कि कोरोना के दौरान घूम-घूम कर सभी जानवरों को खाना खिलाने का काम किया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही