Search

 
 
 

बोकारो : स्वदेशी जागरण मंच के सावन महोत्सव में महिलाओं ने जमकर की मस्ती

 
Bokaro : बोकारो जिला स्वदेशी जागरण मंच की महिला सदस्यों ने रविवार को लोहांचल कॉलोनी के प्लॉट नंबर 31 में सावन महोत्सव मनाया. महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जमकर मस्ती की. इस मौके मंच की बैठक भी हुई. जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंच के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई. अशोक रंजन, मनीष कुमार श्रीवास्तव, कुमार संजय,हिमांशु शेखर आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए. सावन महोत्सव में हरे परिधान में पहुंची महिलाओं ने एकल नृत्य, सामूहिक गायन, लोकगीत, डांडिया आदि में भाग लिया और अपनी प्रस्तुति दी. फिल्मी गीतों पर भी जमकर थिरकीं. कार्यक्रम का संचालन पूनम सिन्हा ने किया. कार्यक्रम में ज्योति नाथ, वंदना वर्मा, राधा सिंह, अनुजा सिंह, आशा सिन्हा, रीता सिन्हा, खुशबू, कल्पना, निमिषा सिन्हा, सोनम, सरिता श्रीवास्तव, नूतन वर्मा,नीलम सिंह,उषा मिश्रा, सुनीता मिश्रा, ममता वर्मा आदि उपस्थित रहीं. उधर, चीराचास के वास्तुविहार प्रोजेक्ट वन स्थित महिला क्लब `वूमन एरा` में भी सावन मिलन का आयोजन हुआ. महिलाओं ने खूब मस्ती की. यह भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/modi-government-will-present-the-waqf-act-amendment-bill-in-parliament-on-august-5/">मोदी

सरकार 5 अगस्त को वक्फ अधिनियम संशोधन बिल संसद में पेश करेगी !
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही