Search

 
 
 

बोकारो : रौनियार वैश्य परिवार की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

 
महिलाओं ने सजाई गीत-संगीत की महफिल
Bokaro : सेक्टर-4 बौद्ध विहार में 19 अगस्त को बोकारो रौनियार वैश्य समिति महिला प्रकोष्ठ की ओर से सुनीता कुमारी की अध्यक्षता में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि विधायक विरंची नारायण की पत्नी नीना नारायण थी. सावन महोत्सव में गीत-संगीत से माहौल खुशनुमा बन गया था. नीना नारायण ने कहा कि सावन में महिलाएं महोत्सव मनाकर गीतों से अपनी खुशी का इजहार करती है. अब नारी शक्ति भी सबल बन रही है. समाज में बढ चढ़कर हिस्सा ले रही है.

प्रत्युष कुमार व सीमा कुमारी बने बेस्ट कपल

समारोह में सावन क्वीन का चुनाव हुआ. जिसमें प्रथम सुनीता कुमारी, द्वितीय नीति महाजन, तृतीय स्थान राजनंदनी को मिला. अनीता गुप्ता और चिंतामणि गुप्ता ने सभी क्वीन को ताज पहना कर बधाई दी. समारोह में बेस्ट कपल का खिताब प्रत्युष कुमार व उनकी धर्मपत्नी सीमा कुमारी को मिला. समारोह में मिली गुप्ता, उषा देवी, सीमा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, बेबी गुप्ता, शीला गुप्ता, कृष्णा रानी गुप्ता, श्वेता गुप्ता, मीना देवी, मधुलिका गुप्ता, मंजू गुप्ता, निता कुमारी, टीना गुप्ता, मीना गुप्ता, लता गुप्ता, नेहा गुप्ता, सीमा कुमारी, ममता शाह, ममता प्रसाद, लक्ष्मी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, शीला गुप्ता, बिना देवी, उषा देवी, अंजू गुप्ता आदि मौजूद थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=734192&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : पांच घरों का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही