Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : तालाब के अतिक्रमण के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

Advertisement
Advertisement
Bokaro : माराफारी पुनर्वास क्षेत्र में तलाब के अतिक्रमण खिलाफ़ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है. मुखिया बासुकी देवी की अगुवाई में ग्रामीण महिलाओं ने मंगलवार को डीपीएलआर डायरेक्टर के कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की. महिलाओं ने क तरफ तालाब को अतिक्रमण मुक्त बनाने की गुहार लगाई. साथ ही तालाब के संरक्षण के लिए पंचायत स्तर पर घाट निर्माण के लिए एनओसी देने का भी आग्रह किया. डीपीएलआर डायरेक्टर मेनका कुमारी ने अतिक्रमण के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने और घाट निर्माण के लिए जल्द ही एनओसी देने का आश्वासन दिया. ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि तालाब पर पुनर्वास माराफारी के ग्रामीण सालों से श्राद्धकार्य व पूजा-पाठ करते आ रहें है. बिंदु देवी ने कहा कि तालाब में मिट्टी व कचरा डालकर इसकी भराई की जा रही है. जिसके कारण तालाब का पानी नहाने या जानवरों के पीने लायक नही रह गया है. ग्रामीणों ने डायरेक्टर को बताया कि देवी प्रसाद सिंह, सुखदेव सिंह, प्रहलाद सिंह व अन्य लोग तालाब और उसके आस-पास का जमीन का अतिक्रमण कर लिया है. डीपीएलआर ने जांच के आदेश दिए हैं. यह">https://lagatar.in/bokaro-sejal-jha-kidnapping-police-will-conduct-narco-test-of-three-suspects/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सेजल झा अपहरणकांड : तीन संदिग्धों का नारको टेस्ट कराएगी पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही