Bokaro : बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट गेट पर 27 फरवरी को मजदूर संगठन समिति के बैनर तले साफ-सफाई तथा मरम्मत कार्य करने वाले मजदूरों ने गेट पास बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. मजदूरों का नेतृत्व समिति के सचिव रघुवर सिंह तथा अध्यक्ष रज्जाक अंसारी ने किया. प्रदर्शनकारी मजदूरों ने डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी मजदूरों में अध्यक्ष एवं सचिव के अलावा संजय तुरी, रंजीत कुमार, सारो मुंडा, सुमन घांसी, रंजनी देवी, सागर तुरी, कुलदीप राम, दीपक कुमार राम, पंकज सिंह, विशाल राम, विनोद राम, परवा देवी, मोती तुरी, राजेश घांसी समेत दर्जनों मजदूर शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=566519&action=edit">यह
भी पढ़ें : बोकारो : बीओआई ने पीएनबी को 7 विकेट से हराकर जीता खिताब [wpse_comments_template]
बोकारो : मांगों को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Leave a Comment