Search

बोकारो : आउटसोर्सिंग के खिलाफ कथारा जीएम कार्यालय तक मजदूरों का पैदल मार्च 7 को

जारंगडीह कोलियरी बचाने को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक 

Kathara (Bokaro) : सीसीएल की जारंगडीह परियोजना में आउटसोर्सिंग के खिलाफ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनतर तले मजदूरों का आंदोलन सोमवार को शुरू हो गया. अपनी मांग को लेकर मजदूर व यूनियनों के प्रतिनिधित 7 जून को जारंगडीह कोलियरी से कथारा जीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकालेंगे और जीएम को ज्ञापन सौंपेंगे. यह निर्णय जारंगडीह स्थित एटक कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की बैठक में लिया गया. बैठक में जारंगडीह कोलियरी बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया. समिति का कन्वेनर चंद्रशेखर झा को बनाया गया है. बैठक की अध्यक्षता बालेश्वर गोप ने की.मौके पर जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो, निजाम अंसारी, नवीन विश्वकर्मा, खागेश्वर रजक, अजय कुमार साव, बालगोविंद मंडल, अरविंद कुमार ओझा, विनोद कुमार झा, रामदास केवट, कामोद प्रसाद, राजकुमार मंडल, राकेश कुमार सिंह, नेमीचंद मंडल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : दूध">https://lagatar.in/on-the-rise-in-milk-prices-cpim-said-modi-government-has-come-back-to-loot-the-people/">दूध

के दाम बढ़ने पर माकपा ने कहा : मोदी सरकार जनता को लूटने वापस आ गयी…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp