Search

 
 
 

बोकारो : भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को तैयार रहें कार्यकर्ता- हलधर महतो

 

Bokaro : भाकपा माले चंद्रपुरा प्रखंड का कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वन भोजन बुधवार को माटी गड़ढा डैम स्थित जमुनिया नदी तट पर हुआ. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो शरीक हुए. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं. पार्टी का विस्तार प्रखंड की प्रत्येक पंचायत में करें और संगठन को मजबूत करें. आने वाला समय लाल झंडा का होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने हक-अधिकार के लिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की. गांव-मुहल्ले में जाकर पार्टी का नया सदस्य बनाएं.

उन्हेंने कहा कि केन्द्र सरकार बड़े-बड़े पूंजीपतियों के इशारे पर बजट पेश कर रही है. संसद में पेश बजट में विलासिता के सामानों को सस्ता किया गया है, जबकि आमजनों की जरूरत की चीजों को महंगा कर दिया गया है. इसके खिलाफ जन संघर्ष करने की जरूरत है. समारोह की अध्यक्षता अंगेश कुमार सिंह व संचालन शैयद अंसारी ने की. मौके पर विकास कुमार सिंह, भुवनेश्वर केवट, मोइन अंसारी, मोती यादव, कार्तिक महतो, अल्का मिश्रा, मोहम्मद गफूर अंसारी, जगलाल सोरेन, बसंत कुमार केवट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-assembly-elections-more-than-57-78-percent-voting-till-5-pm/">दिल्ली

विधानसभा चुनाव : शाम पांच बजे तक 57.78 फीसदी से अधिक मतदान…

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही