Search

 
 
 

बोकारो : डीपीएस चास में स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर कार्यशाला संपन्न

 
Bokaro : दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में शिक्षकों के लिए बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार को संपन्न हुई. प्रभारी प्रधानाचार्या दीपाली भुस्कुटे ने कार्यशाला में ज़रूरी पहलुओं पर आधारित कई मोड्यूल की व्यापक रूप से जानकारी दी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को लैंगिक समानता, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता व वस्तुओं की सुरक्षा और व्यवस्था, सम्यक जीवन-शैली की ओर प्रेरित करना, हिंसा और दुर्घटनाओं के प्रति सुरक्षा को उनके शिक्षण में लागू करने के लिए आवश्यक प्रभावी शिक्षण विधियों, विचारों और तकनीकों से अपडेट रखना था. कार्यशाला की गतिविधियां इंटरनेट व मीडिया का सुरक्षित उपयोग बढ़ाने पर भी केंद्रित थीं. मुख्य अतिथि के रूप में शामिल स्कूल की चीफ मेंटर डॉ.हेमलता एस मोहन ने कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन दीपाली भुस्कुटे के प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि कक्षा में प्रासंगिक बने रहने के लिए निरंतर ज्ञानार्जन करते रहने की जरूरत है. यह">https://lagatar.in/bokaro-varsha-pratipada-festival-organized-at-saraswati-vidya-mandir/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सरस्वती विद्या मंदिर में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही