Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : नियोजन नियमावली को लेकर कार्यशाला का आयोजन

Bokaro : बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के सभागार में बुधवार को झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारो का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियोजन नियमावली 2022 पर कार्यशाला का आयोजन किया. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार व जिला प्रशासन और अवर प्रादेशिक नियोजनालय बोकारो ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का आयोजन किया. डीसी कुलदीप चौधरी व डीडीसी कीर्तीश्री जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. कार्यक्रम में नियोजन नीति से सम्बंधित नियमावली बतायी गयी. डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि सरकार के निर्देश पर स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए तीन सौ कंपनी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कुछ कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं भी बताई है. 156 कंपनियों ने रोजगार देने के लिए निबंधन कराया है. डीसी ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी और समय-समय पर इसकी समीक्षा भी की जाएगी. कार्यशाला के दौरान एसडीओ चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, बोकारो विधायक प्रतिनिधि संजय त्यागी, बेरमो विधायक प्रतिनिधि, गोमिया विधायक प्रतिनिधि, चंदनकियारी विधायक प्रतिनिधि, जिले के सभी अंचलाधिकारी सहित विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/phusro-maruti-nandan-mahayagya-completed-in-ganapati-dham-with-purnahuti/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : पूर्णाहुति के साथ गणपति धाम में मारुति नंदन महायज्ञ संपन्न [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही