Bokaro : बोकारो ज़िले के दौरे पर आई विश्व बैंक मिशन टीम के सदस्यों के साथ गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीसी कुलदीप चौधरी ने बैठक की. डीसी ने टीम के सदस्यों से जिला भ्रमण, तेजस्विनी परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों के जायजा क्रम में उनके अनुभव पर चर्चा की. टीम में टोनी कोलेवा, सुभा, पापिया, शगुन और परिमल शामिल थे. इनके साथ राज्य से एसपीआईयू टीम के मो.असलम अली, सुदीप, सुनीता, रश्मी व रमीनकांत उपस्थित थे. टीम के सदस्यों ने बताया कि वह पिछले दिनों राज्य के खूंटी एवं लोहरदगा जिले के दौरे पर भी गई थी. लेकिन बोकारो भ्रमण का बेहतर अनुभव रहा. कहा कि जिले में तेजस्विनी क्लब के सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्य काफी संतोषजनक है. टीम ने छात्राओं, सदस्यों के साथ किए गए संवाद को लेकर भी काफी प्रसन्नता व्यक्त की. इस क्रम में डीसी ने इन छात्राओं के कौशल विकास व स्वलंबन को लेकर जिला प्रशासन के किए जा रहे कार्यों और कुछ बेहतर उदाहरण को भी टीम के समक्ष रखा. इससे पूर्व टीम ने तेजस्वनी परियोजना के तहत चंदनकियारी एवं जरीडीह प्रखंड में किशोरियों द्वारा किए जा रहें कार्य का जायजा लिया. मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुमन, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अभिनीत कुमार सूरज, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला समन्वयक श्री प्रकाश आदि उपस्थित थे. विश्व बैंक मिशन टीम ने सबसे पहले जरीडीह प्रखंड के स्वलंबी स्टोर, टांड बालीडीह के तेजस्वनी क्लब के सदस्यों के साथ विभिन्न उत्पादों एवं उससे आय सृजन को लेकर जानकारी ली. टीम चंदनकियारी प्रखंड के बांसटोडा भी गई. जहां एनआईओएस के तहत ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड द्वारा दी जा रही शिक्षा का ज़ायज़ा लिया. यह">https://lagatar.in/phusro-procession-taken-out-for-sri-sri-maruti-nandan-mahayagya/">यह
भी पढ़ें : फुसरो : श्री श्री मारूती नंदन महायज्ञ को लेकर निकली शोभायात्रा [wpse_comments_template]
बोकारो : विश्व बैंक मिशन टीम ने डीसी से की मुलाकात

Leave a Comment