Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: विश्व आदिवासी दिवस का लक्ष्य स्वदेशी आबादी के अधिकारों की रक्षा करना है-शंभू

Advertisement
Advertisement
Bokaro: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन ने शोभायात्रा निकाली. शम्भू कुमार के नेतृत्व में बोकारो शहर में शोभा यात्रा निकली. इस मौके पर फेडरेशन के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे. शम्भू कुमार ने कहा कि शोभा यात्रा निकालने का उद्देश्य मूलनिवासियों को विश्व आदिवासी दिवस के उद्देश्यों और महत्व से अवगत कराना है. अपने अधिकारो की रक्षा करने के लिए प्रेरित करना है. आज भी कई स्वदेशी लोग अत्यधिक गरीबी में जीते हैं और मानवाधिकारों का उल्लंघन झेलते हैं. इसे भी पढ़ें-श्रीलंका">https://lagatar.in/bangladesh-on-the-way-to-sri-lanka-protests-across-the-country-against-increased-petroleum-prices/">श्रीलंका

की राह पर बांग्लादेश, पेट्रोलियम की बढ़ी कीमतों का देशभर में विरोध

“आदिवासियों की संख्या घट रही”

भारत में जनजाति की आबादी लगभग 104 मिलियन है जो देश की आबादी का लगभग 8.6% है. परन्तु आज आदिवासियों की संख्या में गिरावट आती जा रही है. इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, सुनील कुमार, सुनील किस्कू, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, महेंद्र राम, सुरेन्द्र कुमार, रंगलाल मांझी, नबानांदेश्वर हेम्ब्रम, विकास बैठा, पंकज दास, माणिकराम मुंडा, विजय कुमार दास, महाबीर सांडिल्य, जितेंद्र कुमार, शिवबहादुर राम, मुकेश कुमार, दिनेश मांझी, दुर्गा मुर्मू, चन्द्रशेखर आज़ाद, अशोक रजक, देवेश टूडु समेत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही