Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: यावना और आरती ने तीरंदाजी टूर्नामेंट में जीता गोल्ड

Advertisement
Advertisement
Bokaro: ईएसएल तीरंदाजी अकादमी की यावना और आरती ने 12वीं मिनी-राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता. दोनों ने टूर्नामेंट में 4 गोल्ड जीते. यह टूर्नामेंट आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में 23 से 30 मई 2022 तक आयोजित हुए थे. इस टूर्नामेंट में यावना ने ९ साल के आयु वर्ग में ओलंपिक श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता. वहीं आरती ने चौदह वर्ष आयु वाले वर्ग में तीनों श्रेणियों (ओलंपिक, मिश्रित और इवेंट) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया. मिली जानकारी के अनुसार यावना और आरती ईएसएल तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी हैं. यह अकादमी ईएसएल स्टील लिमिटेड और वेदांता समूह की है. दोनों इस प्रमुख स्टील कंपनी का हिस्सा हैं. कंपनी को यावना यादव और आरती कुमारी पर बहुत गर्व है. इसके साथ वह ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद करती है. इन उपलब्धियों के साथ दोनों ने अपनी अकादमी और राज्य की प्रतिष्ठा में वृद्धि की है. बता दें कि ईएसएल तीरंदाजी अकादमी को वेदांता समूह में दूसरी सबसे प्रसिद्ध सीएसआर परियोजना के रूप में मान्यता प्राप्त है. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/modi-government-took-12-percent-people-out-of-poverty-line-in-8-years-nadda/">मोदी

सरकार ने 8 साल में 12 फीसदी लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला : नड्डा   
वेदांता ईएसएल का लक्ष्य ग्रामीण प्रतिभाओं को उनके जुनून को आगे बढ़ाने और एक पेशा बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ मंच देना है. इस कामयाबी पर ईएसएल सीईओ एनएल व्हट्टे ने यावना और आरती को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी. उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ये दोनों खिलाड़ी झारखंड की अन्य लड़कियों के लिए एक उदाहरण स्थापित कर रही हैं. कहा कि उन्हें खुद पर पूरा भरोसा था. उन्हें उम्मीद थी कि वे पदक जरूर हासिल करेंगी. उन्होंने कहा कि वेदांता ईएसएल नवोदित प्रतिभाओं की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेगा. इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/india-speaks-the-world-listens-under-the-leadership-of-pm-modi-deepak-prakash/">प्रधानमंत्री

मोदी के नेतृत्व में भारत बोलता है, दुनिया सुनती है : दीपक प्रकाश   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही